हल्द्वानी, फरवरी 26 -- लालकुआं, संवाददाता। कैबिनेट बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का प्रस्ताव पारित न होने पर इंडिया महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कार रोड चौराहे पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वीडियो बयान जारी कर 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में राजस्व गांव का प्रस्ताव पारित होने का दावा कर 18 फरवरी को आयोजित रैली में लोगों से न जाने की अपील की थी लेकिन इसको लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि 9 मार्च से गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में राजस्व गांव का प्रस्ताव पारित किया जाए और वन भूमि को राजस्व भूमि में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक अधिसूचना जारी नहीं होती है तो 1...