देहरादून, फरवरी 25 -- इंडिया गठबंधन ने बुधवार सुबह बिन्दुखत्ता, बापूग्राम, पुछड़ी, बागजाला, बग्गा चौव्वन आदि के लोगों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि सरकार ने तीस अप्रैल तक मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन तेज होगा। पर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मांगों को लेकर एक घंटे मौन व्रत भी रखा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समाधान निकालने में असफल होती है तो एक मई को मजदूर दिवस पर सीधी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल द्वारा 26 दिसंबर 2016 को लिए गए निर्णय जिसे 26 दिसम्बर अधिसूचित किया गया, उसमें समाहित सभी 10 बिन्दुओं के लाभार्थियों को तत्कालिक मंत्रीमंडल की भावनाअनुरुप भूमिधरी अधिकार दिए जाने का निर्णय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.