दरभंगा, मई 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचलों के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जसराना और सिरसागंज में कम फॉर्मर रजिस्ट्री पर डीएम नाराजबैठक के दौरान निर्देश डीएम ने राजस्व से संबंधित सभी लंबित आवेदन को 10 दिनों में निष्पादन करने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान जाले एवं बहेड़ी अंचल में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाए जाने पर डीएम ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को संबंधित सीओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।राजस्व कार्यों की प्रगति बैठक में परिमार्जन प्लस, मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार एवं राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की ...