कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में इस माह के प्रथम शनिवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 134 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें सबसे अधिक राजस्व की 75 शिकायतें आईं। इसमें सुनवाई करते हुए 20 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जहां सबसे अधिक 75 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई। वहीं पुलिस विभाग से जुड़ी 31, विकास विभाग की 11, पूर्ति विभाग व चकबंदी विभाग की 4-4, बिजली विभाग की तीन, एलडीएम से जुड़ी 2, नगरपालिका, ईओ, पशु चिकित्साधिकारी, सिंचाई विभाग व जिला पंचायत से संबंधित एक-एक शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग से जुड़ी 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसड...