किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले में नदियों से बालू और सरकारी व निजी जमीनों की मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर जारी है। टेढ़ागाछ से लेकर कोचाधामन, किशनगंज सदर से ठाकुरगंज तक खनन माफिया का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो हर महीने करोड़ों रुपये की बालू और मिट्टी बेचकर धनकुबेर बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात यह है कि किशनगंज में अवैध खनन सवाल नहीं सिस्टम बन चुका है। कोचाधामन में गरीबों की जमीन पर जेसीबी की मार कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी क्षेत्र में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की रोक के बावजूद लाल कार्डधारी गरीबों को आवंटित जमीन से रोजाना मिट्टी की कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के उजाले में जेसीबी और अन्य आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.