सीतामढ़ी, मार्च 18 -- राजस्व कार्यों में शिथिलता नहीं चलेगी, समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: डीएम सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार, सभी डीसीएलआर, अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तय समय के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन प्लस, भूमि अभिलेख संधारण, जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग, अभियान बसेरा-2, अपील वादों का निस्तारण तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वी...