राजस्व कार्यों में लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को पूर्णिया सदर अनुमंडल स्तरीय राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश मुकुल, सदर डीसीएलआर प्रीति कुमारी सहित सदर अनुमंडल के पांचों अंचलों के अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में अपर समाहर्ता ने विभिन्न अंचलों में चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान राजस्व दस्तावेजों की जांच, लंबित मामलों तथा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच समेत अन्य राजस्व कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।अपर समाहर्ता मुकेश मुकुल ने बताया कि सदर अनुमंडल के सभी पांचों अंचलों के अधिकारियों एवं कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.