बक्सर, मार्च 16 -- पेज पांच के लिए ------ असमंजस चक्की बीडीओ ने अंचल का स्वत: प्रभार लेकर जिला मुख्यालय को भेजा पत्र वरीय अधिकारियों द्वारा सीओ को हड़ताल पर रहने का बनाया जा रहा दबाव चक्की, एक संवाददाता। चक्की सीओ संगीता कुमारी इन दिनों असमंजस और दबाव के दौर से गुजर रही हैं। हड़ताल के बाद उनके समक्ष हालात ऐसे बने हैं कि वह खुद निर्णय नहीं ले पा रही है कि क्या करें। बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के आह्वान पर बीते 9 मार्च 2026 से राजस्व अधिकारी व कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेकिन, चक्की सीओ हड़ताल में शामिल न होकर अंचल से जुड़े कार्य पूर्व की भांति कर रही हैं। उन्हें हैरानी तब हुई जब चक्की बीडीओ लालबाबू पासवान अंचल का स्वत: प्रभार लेकर मामले को पेचीदा बना दिया। आरोप है कि हड़ताल में बने रहने के लिए वरीय अधिकारी उनपर दबाव बना रहे ह...