बरेली, अप्रैल 10 -- शाही, संवाददाता।ग्राम समाज की जमीन पर प्रधान द्वारा अवैध कब्जा का विरोध करने पर दबंगों की धमकियों से डर परिवार सहित गांव से पलायन को फ्लेक्सी घर पर लगा आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने प्रधान पति राजकुमार गुप्ता व दूसरे पक्ष के छत्रपाल और सुम्मेरी का शांति भंग की आशंका के चलते शांति भंग की कार्यवाही की थी। प्रधान ने संतोषजनक कार्यवाही न होने पर बुधवार को पलायन करने लगा।वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडिओ वायरल होने पर गुरुवार को लेखपाल धन मित्रा व राजस्व निरीक्षक गांव पहुंचे। बिना नाप एवं सीमांकन लौट गए। प्रधान पति का आरोप है कि राजस्व कर्मी ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने की बजाय टालमटोल कर रहे हैं। प्रधान नूर बेगम ने कहा दबंगों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग एवं ...