सासाराम, मार्च 9 -- नोखा, एक संवाददाता। विगत एक माह से चल रहे राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति के लिए क्षेत्र के लोग टकटकी लगाए बैठे थे। वहीं सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों को पता चला कि अंचलाधिकारी भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। जिससे नाराज लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। नोखा के जिला पार्षद मेलू मिश्रा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह राजस्व से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बार-बार हड़ताल पर जा रहे हैं। बीते दिनों मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद सीओ की हड़ताल समाप्त करा दी गई थी। वहीं मांग पूरा नहीं होने से क्षुब्ध सीओ पुनः हड़ताल पर चले गए। बताया कि एक माह से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिस कारण दाखिल-खारिज और परिमार्जन कराने के लिए लोग परेशान हैं। उधर, नौकरीपेशा व छात्र भी हड़ताल से प्रभावित ...