सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- शिवहर। निगरानी की टीम द्वारा जिले के पुरनहिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सरकारी कार्यालयों मंगलवार को दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही। निगरानी की टीम ने 1 वर्ष के अंदर रिश्वत लेने के आरोप में जिले के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पिछले जून माह में शिवहर कलेक्ट्रेट के जिला भू अर्जन कार्यालय से कर्मी विजय श्रीवास्तव को 70000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि निगरानी की टीम ने सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी पुल के समीप से सोमवार देर शाम 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को रंगेहाथ दबोच लिया था। शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल की अभिराजपुर बैरिया पंचायत के कासोपुर निवासी विनोद कुमार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.