पटना, जनवरी 30 -- सूबे के सभी राजस्व कर्मचारियों को 15 दिनों का अमानत प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल की ओर से इस बाबत सभी समाहर्ताओं को पत्र भेजकर सूचना दी गई है। पत्र में कहा गया है कि राजस्व कर्मियों को राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में 15 दिवसीय अमानत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें छह दिनों का सैद्धांतिक तो नौ दिनों का व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल है। कर्मियों को जिलास्तर पर राजस्व तथा विशेष सर्वेक्षण का परिचय, सर्वेक्षण का इतिहास और उपयोगिता, भूमि एवं भूमि स्वामित्व के प्रकार व सर्वेक्षण संबंधी शब्दावली, राजस्व अधिनियमों की सामान्य जानकारी व दाखिल-खाारिज अधिनियम की जानकारी दी जाएगी। भूदान अधिनियम, सिलिंग अधिनियम, सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम और नियमावली, चकबंदी अधिनियम आदि की भी जानकारी कर्मियों को दी जाएगी। ...