भागलपुर, मार्च 8 -- पीरपैंती अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल एवं राजस्व से संबंधित कार्य काफी बाधित हो रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों, दियारा क्षेत्र से विभिन्न कार्यवश अंचल पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुंदर मंडल, रघु पासवान, सुनील रिख्यासन, मटरू तांती आदि सहित कई महिलाओं ने कहा कि कर्मचारी नहीं रहने के कारण हमारे जमीन की जांच नहीं हो रही है। एलपीसी निवास, जाति नहीं बन रहा है। शनिवार को जमीन संबंधी विवाद के निपटारे के लिए अंचल कार्यालय के बाहर शिविर लगाना पड़ा। राजस्व अधिकारी मनोहर कुमार, पीरपैंती थाना के अवर निरीक्षक अमोद ठाकुर, सहित एकचारी, बाख़रपुर तथा ईशीपुर के पुलिस पदाधिकारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के मामलों को लेकर पहुंचे थे। सभी लोगों को परेशानी हुई। राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.