अररिया, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एक माह से अधिक समय से राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से दाखिल खारिज, परिर्माजन सहित अन्य काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे किसानों व भूमि धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार से अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के भी हड़ताल पर जाने से परेशानी बढ़ी है। किसान अखिलेश झा, नित्यानन्द राय, गणेश यादव, रजानन्द मंडल, फिरोज आलम आदि ने बताया कि राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से अंचल कार्यालय में सैकड़ों दाखिल खारिज सहित अन्य मामले लंबित हैं। जमीन की खरीद बिक्री, दाखिल खारिज व उससे जुड़े बैंकिंग व सरकारी कार्य अटक जाने से रोजना कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन उनलोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इससे कई तरह के काम बाधित हैं। वे लोग मानसकि व आर्थिक रुप से परेशान हैं। बत...