पूर्णिया, अप्रैल 10 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के सभी पंचायत सचिव अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। यह जानकारी जगनी पंचायत के पंचायत सचिव विकास कुमार ने दी है। बताया कि एक साल पूर्व भी पंचायत सचिव हड़ताल पर गए थे, उस समय विभाग ने पांच सूत्री मांगे मान ली थी। परन्तु उन मांगों का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर यह कदम उठाने पर विवश होना पड़ा। पंचायत सचिवों की मांग है कि प्रमोशन के लाभ में आयु सीमा को हटाया जाये। साथ ही सभी को वेतन ग्रेड पे 4200 किया जाये। एक पंचायत सचिव को तीन से चार पंचायत का प्रभार दे दिया जाता है। साथ ही प्रखंड व जिला में होने वाली बैठक में बुलाया जाता है। परन्तु परिवहन भत्ता नहीं दिया जाता है, इसमें बदलाव किया जाये। पंचायत सचिवों को परिवहन भत्ता क...