अररिया, फरवरी 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से दाखिल खारिज, परिर्माजन सहित अन्य काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे किसानों व भूमि धारकों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले सात फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है। किसान अखिलेश झा, नित्यानन्द राय, गणेश यादव, फिरोज आलम आदि ने बताया कि अंचल कार्यालय में सैकड़ों दाखिल खारिज सहित अन्य मामले लंबित हैं। जमीन की खरीद विक्री, दाखिल खारिज व उससे जुड़े बैंकिंग व सरकारी कार्य अटक जाने से रोजना कार्यालयों के चक्क्र लगाना मजबूरी हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...