राजस्व कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
बगहा, मई 22 -- नरकटियागंज। अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अमित कुमार तिवारी की शुक्रवार को सरकारी कार्यों के निष्पादन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसे देखते हुए सीओ सुधांशु शेखर ने उन्हें इलाज व उचित देखभाल के लिए उनके गृह जिला मुजफ्फरपुर भेज दिया है। रास्ते में सुरक्षा और सहयोग के मद्देनजर सीओ ने उनके साथ एक अन्य राजस्व कर्मचारी को भी भेजा है।
तबीयत बिगड़ने का कारण अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि हाल ही में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंचल के कई महत्वपूर्ण मामले लंबित हो गए थे। हड़ताल समाप्ति के बाद सभी कर्मियों को लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन और फार्मर आईडी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व कर्मचारी अमित कुमार तिवारी इन्हीं विभागीय कार्यों को निपटा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक खराब हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.