मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में भूमि संबंधी कार्य ठप पड़ा है। वैसे जिला प्रशासन की ओर से पंचायत सचिव व सर्वे अमीन को राजस्व कर्मचारियों का प्रभार सौंपा गया है। उसके बावजूद कार्य प्रभावित है। सिर्फ आय जाति आवासीय का ही कार्य हो रहा है। जिले के 170 राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से ही अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है। एडीएम राजस्व मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हड़ताल से कार्य तो प्रभावित हो रहा है लेकिन पंचायत सचिव व सर्वे अमीन को प्रभार सौंपा गया है। दाखिल खारिज, परिमार्जन आदि कार्यो के लिये डोंगल अभी नहीं बना है। हड़ताल लंबा होने पर डोंगल भी बनाकर पंचायत सचिव सर्वे अमीन को सौंपा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...