बेगुसराय, फरवरी 24 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों द्वारा विगत 11 फरवरी से जारी हड़ताल के कारण कामकाज बाधित हो रहा है। जाति, आवासीय व आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्रा भटक रहे हैं। इस हड़ताल से लोगों का अन्य कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कार्य की जिम्मेदारी पंचायत सचिव को दी गई है परन्तु खोदावंदपुर में कुल दो पंचायत सचिव ही पदस्थापित हैं। इस कारण एक पंचायत सचिव को चार चार पंचायतों का प्रभार दिया गया है। इससे भी कार्य प्रभावित हो रहा है। बताते चलें कि राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल खारिज,जमाबंदी आदि कार्य भी नहीं हो रहा है। इन कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। प्रभारी अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.