सहरसा, मार्च 10 -- सौरबाजार। अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कामकाज प्रभावित हो गया है। इसके कारण लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र को छोड़कर अधिकांश राजस्व संबंधी कार्य बाधित हैं। फिलहाल संविदा पर कार्यरत दो राजस्व कर्मचारियों से सीमित कार्य कराया जा रहा है। अंचलाधिकारी विद्या चरण ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पंचायत सचिव को कार्यभार देना था, लेकिन उन्होंने अब तक प्रभार ग्रहण नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...