रुडकी, दिसम्बर 19 -- लक्सर, संवाददाता। नगर पालिका और राजस्व प्रशासन की टीम में शुक्रवार को लक्सर गांव की विवादित जमीन की पैमाइश कर चूने से हदबंदी कर दी। पालिका अब इसकी चारदीवारी करने की तैयारी में है। कोर्ट ने चारदीवारी कराने के निर्देश पालिका को दिए थे। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर करीब 36 सौ वर्ग फुट का एक आवासीय भूखंड है। इसके मालिकाना हक को लेकर पालिका और एक व्यक्ति के बीच विवाद है। कुछ दिन पहले व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विवादित जमीन पर कई बार आसपास के लोग अतिक्रमण की कोशिश कर चुके हैं। इस पर कोर्ट ने जमीन की चारदीवारी से घेरने के आदेश नगर पालिका को दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...