पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मधुबनी मौजा की एक महिला का जमाबंदी में नाम कला है, लगान रसीद में लिख दिया काल। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का ऐसा ही कमाल आमजनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। नतीजन सहयोग शिविर में विभाग से जुड़ी शिकायतों एवं आवेदनों का अंबार लग गया है। पूर्णिया जिला में सरकार के निर्देश पर अभी तक तीन बार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में 42 पंचायतों में अब तक शिविर लगाया जा चुका है। शिविर में अब तक 49 विभागों से जुड़े कुल 11507 आवेदन मिले हैं, जिसमें सबसे अधिक 4051 आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के हैं। हालांकि, इसमें 2971 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है।

शिकायतों में दूसरे स्थान पर रुरल डेवलपमेंट तीसरे पायदान पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग : -पूर्णिया जिला में सहयोग शिविर में अब तक अलग...