बेगुसराय, अप्रैल 22 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने बुधवार को तेघड़ा डीसीएलआर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा एसडीओ व डीसीएलआर कोर्ट में रखे दस्तावेजों का भी जायजा लिया। उसे दुरुस्त एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्यालय में संचालित विभिन्न राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अभिलेख संधारण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वित्तीय प्रबंधन तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिए। कमिश्नर द्वारा 'सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम' के तहत आयोजित होने वाले जनता दरबार में आने वाले लोगों के लिए समुचित बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएम श्रीकांत शा...