आदित्यपुर, सितम्बर 7 -- गम्हरिया। झारखण्ड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ जिला शाखा के पुनर्गठन को लेकर रविवार को गम्हरिया अंचल सभागार में बैठक हुई। स्वागत समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में राजस्व उप निरीक्षक शामिल हुए। ​बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद सभापति द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।​ यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डीजे डेकोरेटर्स संघ सिंदरी का वार्षिक अधिवेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...