गिरडीह, अगस्त 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद मे मंगलवार को राजस्व उप निरीक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। संघ के जिला अध्यक्ष केवल राउत ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे रहे थे जबकि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ से जुडे कई मुद्दों पर चर्चा की गई और गिरिडीह शहर के कर्मचारी महासंघ भवन में बुधवार सुबह ग्यारह बजे जिला राजस्व उप निरीक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय संघ की बैठक में राजस्व उप निरीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रखा गया है। बैठक मे मुख्य रूप से अशोक कुमार दास, बृजनंदन चौधरी, विजय मुर्मू, रोहित कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित संघ से कई अन्य लोगों ने भाग लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...