संतकबीरनगर, मार्च 8 -- धनघटा। धनघटा तहसील में राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी के दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तहसील समाधान दिवस में पहुंच डीएम को लिखित शिकायत दी, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम धनघटा को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ग्राम कलान निवासी चंद्र प्रकाश पाण्डेय पुत्र दयाशंकर ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लेखपाल मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर श्री प्रकाश ने मिलीभगत कर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की है। बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के विपक्षीगण का नाम कूटरचित तरीके से खतौनी में दर्ज कर दिया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जब मूल पत्रावली की जांच कराई तो यह स्पष्ट हुआ कि 18 सितंबर 2025 का ऐसा कोई आदेश अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.