राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल 15वें दिन भी जारी
औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल और क्रमिक अनशन सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। लगातार जारी आंदोलन को अब जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों और शिक्षक संघों का खुला समर्थन मिलने लगा है, जिससे अधिवक्ताओं की आवाज और मजबूत हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं की मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो समस्त शिक्षक प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जनगणना कार्य करेंगे। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ अधिवक्ताओं के साथ खड़ा है।समाजवादी पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.