सुल्तानपुर, मई 21 -- सुलतानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में एसडीएम कोर्ट से स्थगनादेश होने के बावजूद छह बीघा गन्ने की फसल जुतवाकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कटघरा निवासी जोखूराम वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पैतृक संपत्ति का मुकदमा सोना बनाम सुधीर कुमार एसडीएम जयसिंहपुर कोर्ट में चल रहा है। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम न्यायिक ने बीते 23 मार्च को स्थगन आदेश पारित किया था। साथ ही बैनामा निरस्तीकरण का वाद सिविल जज कोर्ट में लंबित है।आरोप है कि स्थगनादेश को दरकिनार कर बुधवार की शाम राजस्व अधिकारियों ने पुलिस के साथ पहुंचकर दो ट्रैक्टर से गन्ने की फसल जोतवा कर नष्ट कर दिया गया। इससे करीब तीन लाख रुपय...