पटना, मार्च 20 -- पंच-सरपंच संघ ने राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। शुक्रवार को बयान जारी कर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि ग्रामीण प्रशासन कार्यालय की रीढ़ अंचल कार्यालय कई दिनों से बंद है। जमाबंदी, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, आय, निवास व अन्य तरह के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर कई स्थानीय योजनाएं और विकासात्मक कार्य एनओसी नहीं मिलने के कारण प्रभावित है। सबसे गंभीर प्रभाव भूमि विवादों पर पड़ रहा है। समस्या केवल अंचल स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुमंडल और जिला स्तर तक भी व्याप्त है। अनुमंडल भूमि सुधार समाहर्ता, जिला स्तर पर एडीएम के पद पर अनुभवी और योग्य राजस्व अधिकारियों का होना जरूरी है, ताकि अपीलीय प्राधिकार मजबूत हो। अंचल, अनुमंडल और जिला, तीनों स्तर पर राजस्व प्रशासन का मज...