अल्मोड़ा, मार्च 28 -- जिले में शनिवार को राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान 303 वादों का सुलह समझौते के साथ निस्तारण किया गया। डीएम अंशुल सिंह के निर्देशन में आयोजित राजस्व लोक अदालत को लेकर लोगों में उत्साह रहा। लोक अदालतों में विभिन्न राजस्व वादों का प्रभावी और त्वरित निस्तारण किया गया। जिले में 19 राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। सुनवाई के लिए प्रस्तुत वादों में से कुल 303 का निस्तारण किया गया। लोक अदालतों में डीएम अंशुल सिंह, एडीएम युक्ता मिश्र सहित तहसीलों के एसडीएम रहे। निस्तारित वादों में मुख्य रूप से 72 आकृति, गुंडा एक्ट, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एलआर एक्ट आदि शामिल रहे। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण संभव हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.