सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- पिपराही। नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चित कालीन हङताल पर हैं। जिससे एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से अंचल कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोपगुट के आह्वान पर अपने लंबित 17 सूत्री मांगो को लेकर विगत 11 फरवरी से नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे भूमि का दाखिल खारिज, परिमार्जन , एलपीसी,आधार सिडिंग, आय, आवासीय प्रमाणपत्र सहित कई कार्य प्रभावित हो रहा है। आम लोगो को हङताल का खामियाजा भुगतना पङ रहा है। अंचल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लंबित आवेदनो का निष्पादन नही हो पा रहा है। नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों के हङताल पर चले जाने पर एकमात्र राजस्व कर्मचारी शिवजी प्रसाद को अंचल के ग्यारहों पंचायत का प्रभार दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.