बिहारशरीफ, मार्च 2 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। राजस्वकर्मी 19 दिनों से हड़ताल पर हैं। प्रखंड में जमीन से जुड़े सभी काम और प्रमाण पत्र बनवाने का काम ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। हर दिन लोग काम के लिए कार्यालय आते हैं, इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, भू-मापी, जमाबंदी सुधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्य लंबित पड़े हैं। अंचल कार्यालय पहुंचे ग्रामीण राहुल सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से लगातार चक्कर लगा रहे हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। बेरथू के संजय सिंह ने कहा कि उन्हें हर बार यही जवाब मिलता है कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मखदुमपुर के सुखु सिंह जमाबंदी में सुधार के लिए परिमार्जन कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। सीओ प्रभात कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.