नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राजस्थान हाई कोर्ट ने 2021 की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर अपना ऐतिहासिक और अंतिम फैसला सुना दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अगुवाई वाली खंडपीठ ने साफ कर दिया है कि यह परीक्षा अब पूरी तरह से रद्द ही रहेगी। गौरतलब है कि अदालत का यह फैसला रातों-रात नहीं आया है। काफी लंबे समय से चली आ रही थकाऊ कानूनी जद्दोजहद के बाद हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस फैसले को एकदम सही ठहराया है जिसमें परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी किया गया था।क्या था मामला? सुनवाई के दौरान अदालत ने दो टूक लफ्जों में कहा कि इस स्टेज पर आकर परीक्षा की छंटनी करना किसी भी लिहाज से मुमकिन नहीं है। धांधली की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी थीं और पेपर लीक का जहर सिस्टम में इस कदर फैल चुका था कि सही और गलत उम्मीदवारो...