नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने अपना नया और संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है, जिसमें आगामी समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल समेत कुल 5 प्रमुख भर्तियों की संभावित तिथियों का पूरी डिटेल्स दी गई है। स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों के कारण परीक्षाओं के शेड्यूल में यह संशोधन किया गया है।जानिए राजस्थान CET परीक्षा 2026 की नई तिथियां सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल (12वीं पास): यह परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन रोजाना दो-दो शिफ्टों में किया जाएगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, कांस्टेबल और जूनियर अस...