जयपुर, दिसम्बर 10 -- राजस्थान हाईकोर्ट को लगातार फर्जी बम धमकी वाले ईमेल मिल रहे हैं। मंगलवार को धमकी मिलने के बाद बुधवार को भी हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी भेजी गई। लगातार मिल रही धमकियों ने न्यायिक कार्यवाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बुधवार सुबह 8 बजे से ही हाईकोर्ट के सत्यमेव जयते भवन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी शुरू की। दो बार पूरे परिसर की सघन जांच की गई। मुख्य भवन, पार्किंग, रिकॉर्ड रूम और गलियारों सहित हर हिस्से को खंगाला गया। लगभग दो घंटे चली जांच में किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का कोई सुराग नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया, जिसके बाद करीब 11:30 बजे सभी...