नूंह, मार्च 8 -- नूंह पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिरोजपुर झिरका और आकेड़ा क्षेत्र से तीन पिकअप ट्रकों में ले जाई जा रही 7 गायों को मुक्त कराया और एक मोटरसाइकिल सवार से 70 किलो प्रतिबंधित मांस जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजिद, सैकुल, अकबर, संजय, ललित इरसाद और यूनुस के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से नकद, मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद किए हैं।गाय तस्करों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि नूंह पुलिस ने रविवार को गाय तस्करों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नूंह पुलिस ने फिरोजपुर झिरका सदर और आकेड़ा थाना क्षेत्रों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 पिकअप ट्रकों से 7 मवेशी और एक मोटरसाइकिल सवार आरोप...