नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जून 2026 में प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इन सीटों में भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र गहलोत के साथ कांग्रेस के नीरज डांगी शामिल हैं। मौजूदा विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन तीन सीटों में से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है। हालांकि असली दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि दोनों दल इन सीटों पर किन नेताओं को राज्यसभा भेजते हैं। राजस्थान की राजनीति में राज्यसभा सीटों का हमेशा खास महत्व रहा है, क्योंकि यहां से कई बार राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव रखने वाले नेताओं को मौका दिया जाता रहा है। ऐसे में इस बार भी टिकट वितरण को लेकर दोनों प्रमुख द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.