नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजस्थान की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए अपने संबोधन में कई बड़े राजनीतिक और वैचारिक संदेश दिए। अपने भाषण में उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की छवि, रक्षा सौदों, सेना की कार्रवाई और विपक्ष की भूमिका जैसे मुद्दों को केंद्र में रखा। पीएम ने कहा कि देश की प्रगति और सम्मान को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनके भाषण की पांच बड़ी बातें इस प्रकार रहीं:1. एआई सम्मेलन का जिक्र, कांग्रेस पर देश को बदनाम करने का आरोप प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े एआई सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में कई देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए और भारत की खुलकर ...