लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। विकास नगर अग्निकांड पीड़ितों का आशियाना बसाने और गृहस्थी जुटाने को लगातार हाथ बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान के जोधपुर से ट्रू होप फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल मदद को सामने आया है। जोधपुर स्थित ट्रू होप फाउंडेशन के सह-संस्थापक धवल दर्जी ने विकास नगर पहुंचकर पीड़ितों को राहत पहुंचाई। संस्था की ओर से पीड़ितों को आशियाना बनाने में मदद की गई। धवल दर्जी की टीम ने 100 हीट रेसिस्टेंट (तापरोधी) और वॉटरप्रूफ शेल्टर स्थापित किए। दो सौ फुट के ये विशेष टेंट न केवल मजबूत हैं, बल्कि भीषण गर्मी और आने वाली बारिश से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- अग्निपीड़ितों की मदद को आगे आए सपा प्रदेश सचिव रेहान खान जोधपुर निवासी धवल दर्जी को हाल ही में डिजास्टर मैनेजमेंट हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.