जयपुर, जनवरी 13 -- राजस्थान सरकार ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की पेंशन पर रोक लगा दी है। राज्य में कुल 71 लाख से ज्यादा पेंशन लाभार्थी हैं, जिनमें से 20.36 लाख लोगों की पेंशन पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी में सामने आ रहा है कि जयपुर और जोधपुर डिवीजन के लाभार्थियों की पेंशन सबसे ज्यादा रुकी है। आपके मन में भी सवाल पैदा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है?जानिए ऐसा क्यों किया गया? दरअसल ये पूरा मामला वैरिफिकेशन न कराने से जुड़ा है। विभाग ने ऐसे लोगों पर एक्शन लिया है, जिन लाभार्थियों ने समय रहते अपना वैरिफिकेशन नहीं कराया था। अब जब वैरिफिकेशन पूरा नहीं था, तो सरकार ने ऐसे लोगों की पेंशन रोक दी है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल पेंशन पाने वालों की संख्या 71.46 लाख है। इनमें से करीब 22 फीसदी लाभार्थियों ने अपना वैरिफिकेशन नह...