नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो राजस्थान में सफाई कर्मी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो फौरन अप्लाई कर दें। क्योंकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम 13 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार, आधिकारिक भर्ती पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in के जरिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें कि पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 थी, लेकिन एक अतिरिक्त मौका देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई थी।कितने पदों पर होगी भर्तियां बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24752 पदों पर नियुक्तियां होनी है। यह पूरी भर्ती 'राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022' के तहत की जा रही है। ...