नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजस्थान में सुशासन के दावों के बीच राजस्थान संपर्क पोर्टल के ताजा आंकड़ों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिन जिलों को संसाधनों की कमी और सीमित स्टाफ के कारण अक्सर कमजोर माना जाता रहा, वही छोटे जिले शिकायत निस्तारण में बड़े महानगरों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 23 मार्च से 31 दिसंबर 2025 के बीच दर्ज शिकायतों के विश्लेषण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है-सवाई माधोपुर जैसे छोटे जिले ने दक्षता के मामले में राजधानी जयपुर को भी पीछे छोड़ दिया है।छोटे जिलों की 'बड़ी' जीत, सवाई माधोपुर बना मॉडल रिपोर्ट के मुताबिक, सवाई माधोपुर ने प्रदेशभर में शिकायत निस्तारण में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में कुल 88,605 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 84,363 ...