नई दिल्ली, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना पर राजस्थान के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। राजस्थान में बुधवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में शोक की छाया देखने को मिली, जहां अजित पवार के निधन पर सभी दलों के नेताओं ने संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि अजित पवार महाराष्ट्र में प्रस्तावित जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में निजी चार्टर्ड विमान से आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उनका विमान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें पायलट और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। हादसे की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की...