नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने तीखी नोकझोंक की, जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष और मंत्री के बीच हुई बहसबाजी के बीच स्थिति ऐसी बनी कि स्पीकर वासुदेव देवनानी को हस्तक्षेप करना पड़ा। विपक्ष के लगातार विरोध और शोर-शराबे से नाराज स्पीकर देवनानी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही रुख रहा तो वे दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित कर देंगे। स्पीकर की टिप्पणी के बावजूद विपक्ष शांत नहीं हुआ और मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।राइट टू हेल्थ के नियमों पर टकराव सदन में राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों और उसके क्रियान्वयन से जुड़े सवाल पर चर्चा हो रही थी। विपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.