नई दिल्ली, मार्च 5 -- राजस्थान की सियासत में स्थानीय स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में उम्मीदवार बनने के लिए लागू दो-बच्चे की शर्त को खत्म करने का रास्ता साफ कर दिया है। राजस्थान विधानसभा में इस संबंध में लाए गए संशोधन बिल को पारित कर दिया गया है, जिसके बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग भी सरपंच, पार्षद, चेयरमैन और मेयर जैसे पदों के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। सरकार के इस फैसले को स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय से लागू इस नियम के कारण कई लोग चुनावी मैदान में उतरने से वंचित रह जाते थे। अब इस पाबंदी के हटने के बाद पंचायत से लेकर नगर निकाय तक चुनावी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।विधानसभा में पेश हुए दो अहम संशोधन बिल इस बड़े नीतिगत बदलाव की शु...