नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजस्थान के ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों को लेकर विधानसभा में सोमवार को सियासी पारा चढ़ गया। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सदन को बताया कि जब तक नई तबादला नीति तैयार नहीं हो जाती, तब तक इस वर्ग के शिक्षकों के स्थानांतरण पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री के इस जवाब के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए देरी पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully ने कहा कि सरकार को बने सवा दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक स्पष्ट और व्यापक तबादला नीति लागू नहीं की जा सकी। उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी लंबी अवधि के बावजूद नीति को अंतिम रूप क्यों नहीं दिया गया।मंत्री बोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.