नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान सदन का माहौल बार-बार गरमाता रहा। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल द्वारा गाली दिए जाने, मंत्रियों और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, भील प्रदेश की मांग और भाजपा-कांग्रेस के आपसी आरोप-प्रत्यारोप ने कार्यवाही को तनावपूर्ण बना दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान शांति धारीवाल ने युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर लाखों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार योग्य नहीं बनाया गया, तो यह युवा आबादी भविष्य में बड़ी चुनौती बन जाएगी। इसी दौरान सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा-"इस देश में एक युवक को छोड़कर सबको रोजगार मिल गया।" इस पर पलटवार करते हुए धारीवाल ने कहा-"आपकी बात आधी समझ आती ह...