नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 221 रनों को चेज करके न सिर्फ IPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 220 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स पहली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स ने धराशायी कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की अब नई चेज मास्टर बन गई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19.1 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 225 रन बना दिए। 221 रनों का लक्ष्य राजस्थान के सामने था। महज 3 विकेट खोकर लखनऊ के खिलाफ विशाल स्कोर आरआर ने चेज कर लिया। चौथी बार राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में 220 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की,...