नई दिल्ली, मई 19 -- IPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली चार में से 3 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बाद सीएसके को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ्स का टिकट कटाया। इसी के साथ गुजरात टाइटन्स को भी प्लेऑफ्स का टिकट मिल गया। इस तरह अब सिर्फ एक पायदान ही प्लेऑफ में खाली है। इसके लिए पांच दावेदार हैं, लेकिन सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जो अपने दम पर प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है। बाकी चार टीमें अगर-मगर के भंवर में फंसी हुई हैं। आरसीबी, एसआरएच और जीटी के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास अपने दम पर प्लेऑफ का टिकट कटाने का मौका है। इसके लिए राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी दो मुकाबले जीतने होंगे। इस तरह आरआर के खाते में 16 पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम टॉप 4 में पहुंच जाएगी। अगर दो में से एक भी मुकाबला टीम हारी और मैच बारिश में धुला...