नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें चेतावनी भी दी गई है। वह 10 अप्रैल को गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए थे। मोबाइल देखते भिंडर का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई के एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा था। प्लेयर्स ऐंड मैच ऑफिशल एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल में साफ तौर पर कहा गया है कि टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं। वे ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल ...